उन्नाव रेप केस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की सजा सस्पेंड करने के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी।