ईरान और इसराइल के बीच घातक सैन्य टकराव अपने दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर रहा है और दोनों देशों एक दूसरे पर मिसाइल व हवाई हमले किए जा रहे हैं. मानवाधिकार मामलों के लिए यूएन प्रमुख वोल्कर टर्क ने हताहत होने वाले आम नागरिकों की बढ़ती संख्या पर गहरी चिन्ता जताते हुए सामूहिक विस्थापन व क्षेत्रीय अस्थिरता के प्रति आगाह किया है.