बाहुबली अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद को आज, शनिवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। कसारी-मसारी कब्रिस्तान में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। अबान के दोनों भाई अली और उमर भी जनाजे में शामिल होंगे। दोनों को हाई कोर्ट से पैरोल मिल गई है। कब्रिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।