(खबरें अब आसान भाषा में)
बेमौसम गर्मी और जलवायु परिवर्तन की मार के बावजूद भारतीय अल्फांसो आम (हापुस) ने ग्लोबल बाजार में अपनी मिठास का परचम लहराया है। दरअसल, महाराष्ट्र के कोंकण में उत्पादन प्रभावित होने के बाद भी भारत ने चालू वित्त वर्ष में रिकॉर्ड 34 देशों तक हापुस आम का निर्यात किया है।