हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटाए जाने पर हैरानी जताई. भारत के वर्ल्ड कप विजेता क्रिकेटर भज्जी ने कहा कि अभी 50 ओवरों का वर्ल्ड कप काफी दूर है। ऐसे में हिटमैन को ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कप्तानी दी जानी चाहिए थी. शुभमन गिल को नई जिम्मेदारी मिली, हरभजन ने चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल उठाए.