मुंबई ने वानखेड़े स्टेडियम में दमदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद को हराया. इस मैच के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. मुंबई के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव हैदराबाद की पारी के दौरान अभिषेक शर्मा की जेब टटोलने लगे. अभिषेक पिछले मैच में जेब में पर्ची लेकर आए थे और उसमें उन्होंने शतक लगा दिया था इसी डर से सूर्यकुमार उनकी जेब में पर्ची तलाश रहे थे.