लंदन में इस बार टेम्स नदी का किनारा भारतीय संस्कृति के एक खास रंग से रोशन होने वाला है। गंगा आरती अभी तक सिर्फ भारत के पवित्र घाटों से की जाती है, वहीं अब यही परंपरा एक बिल्कुल अलग माहौल में देखने को मिलेगी। यह आयोजन सिर्फ एक धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि भारत और ब्रिटेन की संस्कृति को जोड़ने वाला अनोखा अनुभव होगा, जहां रोशनी, भक्ति और नदी का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा।