रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को उन सैनिकों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। उन्होंने कारगिल विजय दिवस के मौके पर द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान, लद्दाख के उप-राज्यपाल विनय कुमार