घटना के समय अस्पताल में पांच पुलिसकर्मी मौजूद थे। आरोपी के अचानक महिला डॉक्टर को थप्पड़ मारने से वे हैरान रह गए और उन्होंने उसे पकड़ लिया। इस घटना के बाद सरकारी डॉक्टरों के संगठन ने नाराजगी जताई। राजपत्रित चिकित्सा अधिकारी संघ के सदस्यों ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर शिकायत दी। उनका कहना है कि पुलिसकर्मियों के मौजूद होने के बावजूद डॉक्टर की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया। उन्होंने आरोपी और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।