Zohran Mamdani: जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के पहले भारतीय मूल के मुस्लिम मेयर बनकर इतिहास रच दिया है। ममदानी की जीत के साथ न्यूयॉर्क शहर और अमेरिका में एक नए राजनीतिक एवं वैचारिक दौर की शुरुआत हो गई है। अब एक लोकतांत्रिक एवं समाजवादी विचारधारा का व्यक्ति उस शहर की बागडोर संभालने जा रहा है, जहां पूंजीवाद का दबदबा रहा है। ममदानी ने हाल ही में साल 2018 में अमेरिकी नागरिकता प्राप्त की थी