देश के टॉप ब्रोकिंग फर्म ग्रो (Groww) ने ऐसे समय में अपने कॉम्पटीटर्स को पछाड़ दिया. जब स्टॉक मार्केट में धड़ाधड़ बिकवाली चल रही थी। पिछले महीने अक्टूबर में मार्केट में 2020 में कोरोना महामारी के बाद से सबसे बड़ी गिरावट दिखी थी। एनएसई पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक बिकवाली के इस माहौल में भी ग्रो ने 3.5 लाख यूजर्स जोड़े और इसके एक्टिव ट्रेडर्स की संख्या 1.25 करोड़ के पार पहुंच गई