Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हाल ही में उन खबरों पर विराम लगा दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि वह अपनी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा के साथ एक रियलिटी शो The 50 में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर इन अफवाहों ने तेजी से तूल पकड़ा था, लेकिन चहल ने खुद सामने आकर इसे पूरी तरह से गलत बताया।