ऐसे समय में जब Google के टूटने का खतरा मंडरा रहा है, इसके कारोबारी नतीजे ने पैरेंट कंपनी Alphabet को खुश कर दिया है। मोनोपॉली के आरोपों से घिरी गूगल पर अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस इसके क्रोम वेब ब्राउजर में हिस्सेदारी घटाने के साथ-साथ अपने सर्च और एडवरटाइजिंग डेटा को प्रतिद्वंद्वी कंपनियों को अपनी क्वालिटी सुधारने में मदद करने के लिए साझा करने का दबाव बना रहा है। इसके अलावा गूगल पर एपल जैसी कंपनियों के साथ एक्सक्लूसिव डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट्स को खत्म करने का भी दबाव है