Yes Bank Shares: यस बैंक के शेयर आज 9 जुलाई को लगातार छठवें दिन गिरावट देखी गई। दोपहर 1.30 बजे के करीब, बैंक के शेयर 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 19.99 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। बैंक के शेयर उसकी जून तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद से ही दबाव में बने हुए हैं।पिछले एक महीने में यस बैंक के शेयरों में करीब 5 फीसदी की गिरावट आ चुकी है