(खबरें अब आसान भाषा में)
Year Ender 2025: साल 2025 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए बेहद खास रहा। इस साल की सबसे बड़ी उपलब्धि रही महिला-प्रधान कहानियों का दबदबा, जिसने दर्शकों को न सिर्फ बांधे रखा बल्कि समाज में महिलाओं की बदलती छवि को भी मजबूती से पेश किया। अब महिलाएं सिर्फ सहायक किरदार नहीं, बल्कि कहानी की धुरी बनकर सामने आईं।