Year Ender 2024: हॉलीवुड में बॉलीवुड के सितारों का बढ़ता हुआ प्रभाव इस बात को दर्शाता है कि भारतीय अभिनेता अब सिर्फ भारतीय सिनेमा तक सीमित नहीं रहे। अब वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं और उनकी एक्टिंग को सराहा जा रहा है। यह बदलाव बॉलीवुड और हॉलीवुड के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा दे रहा है। प्रियंका चोपड़ा, इरफान खान, तब्बू, शोभिता धुलिपाला, ईशान खट्टर और आदर्श गौरव जैसे अभिनेता इस बात के उदाहरण हैं कि भारतीय कलाकार अब ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी जगह बना रहे हैं