(खबरें अब आसान भाषा में)
Yash: साउथ सुपरस्टार यश, जिन्हें ‘केजीएफ’ सीरीज से ग्लोबल पहचान मिली, ने हाल ही में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को लेकर अपनी राय साझा की। यश ने बताया कि शुरुआत में उन्हें रणवीर का काम खास पसंद नहीं आता था, लेकिन संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ देखने के बाद उनकी सोच पूरी तरह बदल गई।