समय आ गया है कि आवास व्यवस्था को सतत विकास के केन्द्र में रखा जाए. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने अज़रबैजान की राजधानी बाकू में ‘विश्व शहरी मंच’ (WUF13) में हिस्सा लेने के लिए जुटे प्रतिनिधियों के नाम अपने वीडियो सन्देश में यह बात कही है. 17 से 22 मई तक चलने वाली इस फ़ोरम में आवास संकट से निपटने और टिकाऊ शहरों को आकार देने के लिए आवश्यक समाधानों पर चर्चा होगी.