WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 के छठे मैच में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच टक्कर होगी. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला पॉइंट्स टेबल में नंबर एक कुर्सी भी तय करेगी. गुजरात की टीम टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं. वहीं मुंबई भी पहली हार के बाद अपने लय में लौट चुकी है. ऐसे में मुंबई और गुजरात के बीच यह मैच बेहतरीन होने की उम्मीद है.