Wipro share price: दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो के शेयर आज 18 अक्टूबर को शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी से अधिक उछल गए। यह तेजी कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद आई है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि विप्रो के नतीजे उम्मीद से अच्छे रहे हैं और इसने सभी मोर्चों पर अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां तक कि कंपनी के रेवेन्यू में तिमाही आधार पर भी ग्रोथ दर्ज की गई, जबकि इससे पहले की 6 तिमाहियों में इसमें गिरावट देखी गई है