विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने संयुक्त राज्य अमेरिका के संगठन से हटने के निर्णय पर खेद व्यक्त करते हुए आगाह किया है कि यह निर्णय, अमेरिका और दुनिया को पहले से कम सुरक्षित बनाएगा. अमेरिकी सरकार द्वारा इस विषय में अधिसूचना जारी किए जाने के बाद, WHO ने शनिवार को अपने एक वक्तव्य में उम्मीद जताई है कि अमेरिका, संगठन में फिर से सक्रिय भागेदारी के लिए वापसी करेगा.