Wheel Of Fortune: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का टीवी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है। शो की शुरुआत एक लिमिटेड सीरीज के रूप में हुई थी, जिसमें लगभग 40 एपिसोड तय किए गए थे। लेकिन दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया और लगातार बढ़ती टीआरपी के चलते मेकर्स ने इसका कॉन्ट्रैक्ट बढ़ा दिया है।