फाइल का टाइप जरूर चेक करें: शादी या किसी कार्यक्रम का असली इनविटेशन आमतौर पर फोटो, PDF या वीडियो के रूप में आता है। अगर फाइल के नाम के आखिर में .apk लिखा है, तो उसे इनविटेशन समझकर बिल्कुल न खोलें। अनजान या अचानक आई फाइल से सावधान रहें: अगर WhatsApp पर बिना किसी जानकारी के कोई फाइल भेजी गई है, तो उसे डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। जान-पहचान वाले व्यक्ति के नंबर से आई फाइल पर भी तुरंत भरोसा न करें। भेजने वाले से पहले पुष्टि करें: अगर मैसेज या फाइल संदिग्ध लग रही है, तो उसे खोलने के बजाय भेजने वाले को फोन करके पूछें कि उसने वास्तव में कोई इनविटेशन भेजा है या नहीं। मॉडेड ऐप्स से दूर रहें: GB Instagram, GB WhatsApp जैसे अनऑफिशियल ऐप के नाम वाली फाइलों को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। इनमें खतरनाक मैलवेयर हो सकता है।