Kavach 4.0 Launch | भारतीय रेलवे ने सुरक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाया है। पश्चिमी रेलवे ने अत्याधुनिक ‘कवच 4.0’ ट्रेन सुरक्षा प्रणाली का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया है। इस मौके पर वडोदरा में पश्चिमी रेलवे के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने कवच प्रणाली से सुसज्जित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बता दें कि ‘कवच 4.0’ एक स्वदेशी तकनीक है, जो ट्रेन टक्कर को रोकने और आपात स्थिति में स्वतः ब्रेक लगाने में सक्षम है। इससे यात्रियों की सुरक्षा और भी मजबूत होगी। भारतीय रेलवे का यह कदम आधुनिक और सुरक्षित रेल नेटवर्क की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।