पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। वहीं विधानसभा चुनाव के पहले चरण की प्रमुख सीटों में सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, कूच बिहार, रायगंज, बालुरघाट, मालदा, मुर्शिदाबाद, आसनसोल, बांकुरा और बहरामपुर शामिल हैं। इन सीटों पर होने वाले मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं और यहां खड़े उम्मीदवार इस चरण में खास चर्चा का विषय बने हुए हैं