West Bengal Elections: ममता बनर्जी की व्यक्तिगत छवि इस बार तृणमूल कांग्रेस के चुनाव अभियान का सबसे बड़ा आधार बनी हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी लोकप्रियता ने पहले भी टीएमसी को भारतीय जनता पार्टी के साथ सीधे मुकाबले में बढ़त दिलाई है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि आखिर कौन से वे कारण हैं, जो तय करेंगे कि ममता बनर्जी सत्ता में बनी रहेंगी या बदलाव की आंधी चलेगी