West Bengal Election Voting 2026 Live : पहले चरण में उत्तर बंगाल के सभी जिलों सहित जंगलमहल और दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में सत्ता की कड़ी परीक्षा होनी है। पहले चरण में कूचबिहार दक्षिण और उत्तर दिनाजपुर की इटाहार सीट पर सबसे कड़ा मुकाबला है, जहां सर्वाधिक 15-15 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, पश्चिम मेदिनीपुर की चंद्रकोना सीट पर सबसे कम केवल 5 उम्मीदवार मैदान में हैं