West Bengal Election Voting 2026 Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज यानी बुधवार (29 अप्रैल) को मतदान होने वाला है। आखिरी चरण में 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा, उनमें आठ चुनावी जिले शामिल हैं। इन जिलों में बीजेपी और टीएमसी के बीच सीधी टक्कर है