West Bengal clashes: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के महेशतला में भीड़ और पुलिस के बीच हिंसक झड़प के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। झड़प में पांच अधिकारी घायल हो गए और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा। बुधवार (12 जून) को रवींद्रनगर थानाक्षेत्र के महेशतला इलाके में जमीन विवाद के चलते हिंसा भड़क उठी। पुलिस का कहना है कि अब हालात कंट्रोल में है