इससे पहले दो मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के किंग हमाद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की। ये हमले ऐसे समय में हो रहे हैं, जब ईरान अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई के जवाब में क्षेत्र में मौजूद ठिकानों को निशाना बना रहा है