Weather Updates: देश के कई राज्य इन दिनों कुदरत की मार झेलने के लिए मजबूर हैं। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लोग आंधी और तूफान से परेशान हैं। बेमौसम बारिश से लोगों की फसलें चौपट हो गई हैं। इधर मौसम विभाग के मुताबिक, 16 अप्रैल से दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी बढ़ेगी। लू का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है