Delhi Weather Updates: राजधानी दिल्ली में अब अगले छह से सात दिन तापमान बढ़ेगा। तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान बारिश की भी संभावना नहीं है। गर्मी अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। मौसम विभाग ने पंजाब, बिहार में बारिश और आंधी आने की आशंका जताई है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है