Weather Update: अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, दक्षिण और पूर्वी राज्यों—जैसे बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु—में बारिश की संभावना है। गुजरात के कच्छ क्षेत्र में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है