Weather Update: होली से पहले ही दिल्ली में गर्मी का असर दिखने लगा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है, हालांकि 14 और 15 मार्च को हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है