Today’s Cold Weather Update: देशभर के कई राज्यों में हाथ-पैर का खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार, पंजाब तक कड़ाके की ठंड से लोगों का बुरा हाल है। इसी बीच मौसम विभाग ने पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश के होने की बात कही है। ऐसे में दिल्ली में से लेकर यूपी-बिहार तक चल रही शीतलहर और भी ज्यादा भयानक रूप ले सकती है। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में दिल्ली समेत अन्य राज्यों के लिए मौसम विभाग ने क्या नया वेदर अपडेट जारी किया है।
ठंड से कांपी दिल्ली
पहाड़ों में बर्फबारी के चलते दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। आईएमडी के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा, शीतलहर, ठंड के बीच यहां बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। ऐसे में दिल्ली में रहने वाले लोगों को मोटी रजाई और गर्म कपड़ों के साथ आने वाले बेहद ठंडे दिनों के लिए तैयार हो जाना चाहिए।
पहाड़ों में बर्फबारी
वहीं अगर बात करें पहाड़ी इलाकों की तो हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख जैसे पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से लोगों के हाथ-पांव तक जम रहे हैं। वहीं, आईएमडी का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में यहां इन इलाकों में और भी ज्यादा जमकर बर्फबारी और बारिश हो सकती है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि बर्फबारी इस समय पर्यटकों के लिए उत्साह का केंद्र बनी हुई है।
बारिश-शीतलहर-घने कोहरे का कहर
आईएमडी ने पूरे उत्तर भारत को लेकर बारिश, शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया है। जिसके अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और जम्मू कश्मीर में गंभीर शीतलहर और बारिश के कारण ठंड में भारी इजाफा हो सकता है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मेघालय समेत पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में पाला गिरने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सोच-समझकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए।