Today’s Weather Update: देश के कई राज्यों में बदलते मौसम के साथ-साथ तापमान गिरता जा रहा है। जिससे लोगों को हल्की ठंड महसूस होने लगी है। हालांकि देश के कुछ राज्यों में जहां मानसून अपने पैर पूरी तरह से पसार चुका है वहीं, कुछ राज्यों में अब भी झमाझम बारिश का दौर जारी है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य में बने चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है।
बंगाल की खाड़ी में उठ रहे तूफान को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है। इस तूफान का भारत के कई राज्यों पर गहरा असर पड़ने वाला है। जहां, प्रायद्वीपीय भारत में लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र, तमिलनाडु, आंतरिक और तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ भाग में बारिश का दौर अभी भी लगातार जारी है
बारिश का अलर्ट, ठंड का आगाज
पूर्वी और दक्षिण पूर्वी रेलवे ने चक्रवात को देखते हिए 24 और 25 अक्टूबर को 150 से अधिक रेलगाड़ियों के परिचालन को रद्द कर दिया है। मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात के शुक्रवार तड़के ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच तट से टकराने की आशंका है और इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
तूफान के कारण के अलर्ट
तूफान और बारिश को देखते हुए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है, आज इस राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और कोंकण के कुछ हिस्सों सहित अन्य राज्यों में भी भारी बारिश होने के आसार है, लिहाजा इन राज्यों के लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश होने से इन सभी राज्यों में तेजी से तापमान गिरेगा जिस कारण यहाँ हल्की ठंड लोगों को महसूस होने लगेगी।
दिल्ली की हल्की सर्दी
वहीं अगर बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो सोमवार को यहां आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान बुधवार को अधिकतम तापमान महज 33.1 डिग्री रहा। वहा, अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। 25 से 29 अक्टूबर तक सुबह के समय धुंध रहेगी। दिन के समय आसमान साफ रहेगा।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: अहोई अष्टमी पर जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें राशिफल