उत्तर भारत में मॉनसून की विदाई के बावजूद बारिश का दौर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 6 से 7 अक्टूबर के आसपास बारिश देखने को मिल सकती है। पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5 से 7 अक्टूबर के बीच बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी स्थिति बन सकती है। जम्मू-कश्मीर में भी 6 और 7 अक्टूबर को बारिश का असर देखने को मिल सकता है।