Weather Alert: मौसम विभाग के मुताबिक, 7 जनवरी से देश के बड़े हिस्से में ठंड अचानक बढ़ने वाली है। खास तौर पर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और तेजी से गिरता तापमान देखने को मिल सकता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है