Wayanad Bypoll 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार (19 अक्टूबर) को केरल के वायनाड में लोकसभा उपचुनाव के लिए नव्या हरिदास को चुनावी मैदान में उतारा, जहां वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। प्रियंका गांधी केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव से पार्टी उम्मीदवार के तौर पर अपनी चुनावी पारी का आगाज करेंगी, जहां 13 नवंबर को मतदान होगा