प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज यहां मुंबई में 100 से ज्यादा देशों के आर्टिस्ट, निवेशक और पॉलिसी मेकर्स एक साथ एक ही छत के नीचे इकट्ठे हुए हैं। एक तरह से आज यहां ग्लोबल टैलेंट और ग्लोबल क्रिएटिविटी के एक ग्लोबल इको सिस्टम की नींव रखी जा रही है। WAVES एक ऐसा ग्लोबल प्लेटफॉर्म है, जो आप जैसे हर आर्टिस्ट, हर क्रिएटर का है। जहां हर कलाकार, हर युवा एक नए आइडिया के साथ क्रिएटिव वर्ल्ड के साथ जुड़ेगा।