Water ATM: दिल्ली में रेखा सरकार 5,000 ‘वाटर एटीएम’ लगाने की तैयारी में है। जिससे कम कीमत पर साफ पानी सभी को मुहैया कराया जा सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि जल ‘कियोस्क’ को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत लगाया जाएगा। इन्हें खासतौर से उन जगहों पर लगाया जाएगा, जहां पाइपलाइन नहीं है और जलापूर्ति टैंकरों पर निर्भर है