Waqf Amendment Bill: संसद में आज (2 अप्रैल) का दिन बेहद ही अहम होने जा रहा है। दोपहर 12 बजे लोकसभा में सरकार वक्फ संशोधन बिल पेश करने के लिए तैयार है। इस दौरान सियासी संग्राम देखने को मिल सकता है। BJP ने आज अपने सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप भी जारी कर दिया है।