Waqf Amendment Bill: राज्यसभा ने वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण प्रावधानों वाले वक्फ (संशोधन) बिल 2025 को गुरुवार रात करीब दो बजे को मंजूरी दे दी। इसी के साथ संसद में यह विधेयक पारित हो गया। लोकसभा ने बुधवार देर रात करीब दो बजे इस विधेयक को पारित कर दिया था। अब राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही यह कानून का रूप ले लेगा