Wamiqa Gabbi: वामिका गब्बी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने अपनी रिलीज के दूसरे सोमवार तक 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो अभिनेत्री के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म बन गई है। अपनी इस सफलता पर वामिका गब्बी ने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और प्रियदर्शन सहित पूरी टीम का आभार व्यक्त किया और इसे अपने फिल्मी सफर की महज एक शुरुआत बताया है।