VRL Logistics Stock Price: दिसंबर तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद VRL लॉजिस्टिक्स के शेयरों ने आज 20% की शानदार उड़ान भरी। कंपनी के शेयरों में भारी वॉल्यूम देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में NSE और BSE पर कंपनी के 8 लाख शेयरों का कारोबार हुआ। यह दोनों एक्सचेंजों पर इस शेयर के पिछले एक सप्ताह के औसत 66,000 शेयरों से काफी अधिक है