Russia Europe Conflict & Ukraine Peace Talks: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोप के साथ किसी भी तरह के सैन्य टकराव की आशंकाओं को पूरी तरह खारिज कर दिया है। नाटो के कुछ यूरोपीय सदस्य देशों द्वारा रूस के हमले की चेतावनी दिए जाने के बाद पुतिन ने दोटूक कहा कि मॉस्को की यूरोपीय देशों से दुश्मनी बढ़ाने की कोई 'मंशा' नहीं है और रूस यूरोप के साथ किसी भी तरह के युद्ध की तैयारी नहीं कर रहा है।