Vivek Oberoi: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपनी पहचान और छवि की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इससे पहले सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जैसे सितारे भी अपने पर्सनैलिटी राइट्स बचाने के लिए कोर्ट का सहारा ले चुके हैं। अब विवेक ओबेरॉय ने भी यह कदम उठाकर साफ कर दिया है कि वे अपनी छवि और नाम का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए गंभीर हैं।