मेरी मां की हड्डियां कमजोर हो चुकी हैं। एक छड़ी के सहारे चलते हुए वे बमुश्किल अपनी दिनचर्या निपटाती हैं। अपने हुनर और हौंसले से अपनी गृहस्थी संभाले रखने वाली मां का आत्मविश्वास उनकी हड्डियों के साथ लगातार भुरभुरा होकर झड़ रहा है। जिसका असर उनके स्वभाव में बढ़ते जा रहे चिड़चिड़ेपन के साथ महसूस …