इंटरनेशनल क्रिकेट सितारों के डोमेस्टिक टूर्नामेंट खेलने से रणजी ट्रॉफी का रोमांच बढ़ गया है। टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, शार्दुल ठाकुर के बाद अब इस लिस्ट में पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम भी जुड़ गया है। विराट कोहली रेलवे के खिलाफ दिल्ली के मैच में खेलते हुए नजर आएंगे, हांलाकि इस मैच में वो कप्तान के तौर पर नहीं दिखेंगे