Virat-Anushka: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी प्रोफेशनल उपलब्धियां नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा बड़ा फैसला है। कपल ने हाल ही में महाराष्ट्र के खूबसूरत और शांत इलाके अलीबाग में 5 एकड़ से ज्यादा जमीन खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग ₹37.86 करोड़ बताई जा रही है।